🔥 TRENDING करौली में मां गुमानो की दूसरी विसर्जन... Telangana to Host Three-Day Defense Ex... Manipur: Ongoing Violence Raises Conce... BJP Accuses BJD of Supporting Anarchy... PM Modi to Inaugurate New RBI Data Cen... Married Man Arrested in Pattamundai fo...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा–गंगापुर सिटी रेलखंड पर एसी ट्रैक्शन से ट्रेनों का संचालन शुरू

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 22 Oct 2026, 10:32 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दौसा–गंगापुर सिटी रेलखंड पर एसी ट्रैक्शन से ट्रेनों का संचालन शुरू

दौसा–गंगापुर सिटी रेलखंड पर एसी ट्रैक्शन से रेल परिचालन शुरू हो गया है। सिंगल लाइन वाले इस रेलखंड पर विद्युत ट्रैक्शन से ट्रेनों के संचालन की शुरुआत को रेलवे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे डीजल इंजनों पर निर्भरता कम होगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम एवं ऊर्जा-दक्ष बनाने में मदद मिलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि एसी ट्रैक्शन मूवमेंट शुरू होने के बाद जयपुर मंडल की ओर से पहली गाड़ी संख्या एनडीवी, लोकोमोटिव संख्या 34021 के साथ शाम 6:35 बजे गंगापुर सिटी पहुंची। वहीं, कोटा मंडल की ओर से गाड़ी संख्या एफजेडपी+टीडब्ल्यूबी को लोकोमोटिव संख्या 32135 के साथ रात 8:05 बजे हैंडओवर किया गया।
लोको परिवर्तन की आवश्यकता होगी कम
दौसा–गंगापुर सिटी रेलखंड पर एसी ट्रैक्शन शुरू होने से डीजल ट्रैक्शन पर निर्भरता कम करने और लोको परिवर्तन की आवश्यकता घटाने में सहायता मिलेगी। इससे ट्रेन परिचालन अधिक सुचारु होने के साथ समय की बचत और ऊर्जा दक्षता में सुधार की उम्मीद है।
रेलखंड पर विद्युत ट्रैक्शन से संचालन शुरू होना क्षेत्र की रेल सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भविष्य में रेल परिचालन को अधिक कुशल और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी
📲Get App