🔥 TRENDING नन्हीं सृष्टि ने कविता सुनाकर जीता कले... Delhi Police dismantle interstate e‑ci... 19.36 kg of Elephant Ivory Seized Near... UAE Deports Suspect Wanted in Karnatak... दीया कुमारी बोलीं-बाल विवाह रोकने के ल... Bihar Man Stands on Moving Bike with T...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

दूरस्थ गांव रामपुर पहुंचे कांकेर SP निखिल राखेचा, ग्रामीणों से किया संवाद; बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 28 Nov 2026, 10:56 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने थाना परतापुर क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम रामपुर में सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों को कपड़े, कंबल, महिलाओं को साड़ियां और बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां एवं पेन वितरित किए गए।

कार्यक्रम में एसपी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। साथ ही बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कांकेर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ अंचलों में सुरक्षा के साथ विकास, शिक्षा, जागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App