सरकारी योजना
दुर्घटना पीड़ितों को मिले चार चार लाख रुपए
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
दुर्घटना पीड़ितों को मिले चार चार लाख रुपए का मुआवजा सदर अंचल में विधायक ने सौंपा सहायता राशि का चेक
पूर्वी चंपारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
दुर्घटना पीड़ितों को मिला चार- लाख रुपये का मुआवजा, सदर अंचल में विधायक ने सौंपा सहायता राशि का चेक
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी सदर अंचल में दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सदर अंचल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी सुनील कुमार एवं सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया। मुआवजा राशि मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। दुर्घटना के बाद परिवार के सामने उत्पन्न आर्थिक परेशानियों को देखते हुए सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधान के तहत यह सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान नगर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि दुर्घटना में किसी परिवार के सदस्य की मौत होने के बाद परिवार पर आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह का संकट आ जाता है। ऐसे समय में सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रही है, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। दुर्घटना पीड़ित परिवारों को भी नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी सदर अंचल के माध्यम से पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने भी मुआवजा वितरण की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया गया। चेक वितरण के दौरान सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बाईट नगर विधायक प्रमोद कुमार