🔥 TRENDING Prime Video releases 'Chaar Yaar' trai... Rajinikanth’s Jailer 2 Set for Amazon... Sigma OTT Release Date and Streaming P... Yash Speaks on Cultural Pride and Glob... India Today Reviews Street Fighter as... The Indian Express Calls Nayyi Navelli...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु रंका में फ्लैग मार्च
Local

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु रंका में फ्लैग मार्च

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 17 Oct 2026, 05:50 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रंका थाना क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज रंका थाना क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी, रंका के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका श्री रोहित रंजन सिंह, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी रंका श्री विष्णुकांत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान सभी थाना अंतर्गत स्थित दुर्गा पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थलों एवं जुलूस के निर्धारित मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती गई।

इस दौरान आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा दुर्गा पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
📲Get App