🔥 TRENDING तीर्थन घाटी के अधिष्ठाता भगवान अनंत का... ઉજ્જડ પહાડોથી ‘સેન્ટર ઓફ એક્સેલન્સ’ સુ... శ్రీదేవి శరన్నవరాత్రి మహోత్సవంలో దుర్గ... Three Siblings Meet Rahul Dravid On In... Two Men Arrested After Being Seen Hang... Drishyam 3 Nears Rs 350 Crore Mark on...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दुर्गा पूजा मेला के दौरान हंगामा करने वाले 8लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Oct 2026, 02:10 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी स्थित छतौनीं बस स्टैंड परिसर में दुर्गापूजा मेले के दौरान नशे कि हालत में हंगामा करने वाले 8लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

दुर्गा पूजा मेले में हंगामा करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी स्थित छतौनी बस स्टैड परिसर में दुर्गा पूजा मेले के दौरान नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, मेले में कुछ लोगों द्वारा नशे की हालत में हंगामा किए जाने की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आठ लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटा बरियारपुर निवासी आकाश कुमार भी शामिल है, जो छतौनी थाना कांड संख्या 517/26 में वांछित था। पुलिस ने बताया कि आकाश कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ छतौनी थाने में शराब, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं। वहीं, अन्य सात लोगों पर भी शराब पीने का आरोप है। पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
📲Get App