🔥 TRENDING Delhi Police Probe Suspected Murder‑Su... मोकामा विधायक अनंत सिंह का जबरदस्त रोड... Seelampur Incense Market Sees Sales Do... Three accused arrested, one minor deta... पकरीबरावां के रोहुआ के पास बाइक-स्कॉर्... रांची: मेन रोड ओवरब्रिज के पास अतिक्रम...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुर्गा पूजा के मद्देनजर नवादा में डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को चेतावनी
Local

दुर्गा पूजा के मद्देनजर नवादा में डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को चेतावनी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 16 Oct 2026, 09:21 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा में दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

नवादा। दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर जिले में शांति, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 16 अक्टूबर को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का उद्देश्य पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना था।

यह फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों जैसे इंदिरा चौक, सोनार पट्टी रोड, अंसार नगर होते हुए मस्तानगंज तक पहुंचा। इसके पश्चात सद्भावना चौक से होते हुए विद्युत कार्यालय तक मार्च निकाला गया। इस दौरान, अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। वहीं, असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि विधि-व्यवस्था में बाधा डालने या शांति भंग करने का किसी भी प्रकार का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। साथ ही, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
📲Get App