🔥 TRENDING Tanvir Sadiq Accuses Bureaucracy of In... Man Fatally Shot in Property Dispute i... Jammu & Kashmir Sees Drop in Road Fata... Goa Airports Process 11.5 Million Pass... Nagaland Hosts 3,000 Runners in State-... Punjab State Consumer Commission Overt...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दरभंगा स्नातक से राजद समर्थित प्रत्याशीने नामांकन दाखिल किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Oct 2026, 07:56 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद समर्थित प्रत्याशीने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर हजारों समर्थक उपस्थित थे

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद समर्थित अनिल कुमार झा ने दाखिल किया नामांकन,
नामांकन सभा में राजद के समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

दरभंगा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल समर्थित उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान आयोजित सभा में राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक ललित यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद राजद समर्थित उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने कहा कि स्नातक पास युवाओं की समस्याओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातक उत्तीर्ण युवाओं का डाटा एकत्र कर एक विशेष डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। इस डाटा बैंक के माध्यम से समय-समय पर स्नातक पास युवाओं की स्थिति और उनकी रोजगार संबंधी जरूरतों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही, सरकार की ओर से संचालित रोजगार योजनाओं का भी आकलन किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद युवाओं तक पहुंच सके।

अनिल कुमार झा ने कहा कि बड़ी संख्या में स्नातक पास युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। ऐसे युवाओं को उचित अवसर और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य बेहतर बना सकें। नामांकन के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
📲Get App