🔥 ट्रेंडिंग भोपाल स्टेशन पर वीडियो: दिवाली-छठ के द... फरीदाबाद में पार्किंग विवाद से हुई गोल... रोहित शर्मा ने नया इतिहास रचा, शाहिद आ... पंजाब ने हरियाणा पर धुंधली धुएँ की जिम... सुस्मिता मुखर्जी ने रामायण की प्रशंसा... शंकर ने यश के रावण को 'प्यारा खलनायक'...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

दरभंगा में लोजपा रामविलासअल्पसंख्यक मोर्चा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 08 नव. 2026, 09:27 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोजपा रामविलास अल्पसंख्यक मोर्चा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इंतेखाब आलम का दरभंगा के मौलगंज स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं ने किया नागरिक अभिनंदन

दरभंगा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


डॉ. इंतेखाब आलम को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष बनाए जाने पर नागरिक अभिनंदन



दरभंगा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉक्टर इंतेखाब आलम का मौलागंज स्थित अवस्थी रॉयल बैंक्विट हॉल में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर मुन्ना खान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार उन्हें पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर इंतेखाब आलम ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का वे पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अल्पसंख्यक समाज को एकजुट कर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मजबूत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को संगठन से जोड़ना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर मौलाना अशफाक अहमद, ऐजाजत अहमद कल्लू, नेयाज अहमद खान, रेयाज खान कादरी, ऐजाज अख्तर रूमी, इकबाल खान, लाइक खान, दस्तगीर अंसारी, महताब आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉक्टर इंतेखाब आलम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
📲Get App