🔥 TRENDING અમરેલીમાં શ્રીજી વિદ્યાર્થી ભુવનમાં ગા... LCBએ ખીમાણા-શિહોરી હાઇવે પર ફિલ્મી ઢબે... જાફરાબાદના મીઠાપુરમાં મહિલાને ઘોકાથી મ... Bihar School Brings Digital Lessons to... Earthquake tremors felt from Uttarakha... Khanda Police Bust Inter-State Bike Th...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दरभंगा जिला मुख्यालय पर 7और 8अक्टूबर को

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Oct 2026, 09:28 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

7औ8अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर विपक्षी दलों द्वारा किया जाएगा प्रदर्शन

7 को प्रखंड और 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर विपक्षी दलों का प्रदर्शनविपक्षी दल करेंगे प्रदर्शन
राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर जिला मुख्यालय पर विपक्षी यादव बोले- चुनाव में मतदाताओं के वोट काटकर भाजपा के पक्ष में किया गया खेल, बिहार में पुनर्मतदान की मांग

दरभंगा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द कर पुनर्मतदान कराने की मांग को लेकर राजद समेत विपक्षी दलों ने आंदोलन की घोषणा की है। राजद के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 7 अक्टूबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर विपक्षी घटक दलों के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। बिहार में विपक्षी दलों की ओर से 7 अक्टूबर को सभी प्रखंडों और 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन की घोषणा की जा चुकी है।
राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 7 अक्टूबर को राजद, वीआईपी, कांग्रेस, भाकपा सहित सभी विपक्षी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर सभी विपक्षी दलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के अनुसार बिहार में मतदाताओं के वोट काटे गए और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर भाजपा के पक्ष में परिणाम तैयार किया गया। उदय शंकर यादव ने कहा कि विपक्ष की मांग है कि बिहार में हुए चुनाव को रद्द कर दोबारा मतदान कराया जाए। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “जब तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे। मतदाता सूची और एसआईआर को लेकर विपक्ष की ओर से पहले भी इस तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं।
किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न यादव उर्फ पन्ना यादव ने कहा कि 7 अक्टूबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कार्यकर्ता मजबूती के साथ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया जाएगा। 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटकर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। जब तक विपक्ष की मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

एमएलसी चुनाव में अनिल झा और कुंवर रावत को जिताने का संकल्प
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नेताओं ने आगामी बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भी पार्टी की रणनीति बताई। उदय शंकर यादव ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं ने स्नातक सीट से अनिल कुमार झा और शिक्षक सीट से कुंवर रावत को जिताने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इस बार राजद ने पहली बार अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक सक्रिय होकर चुनावी अभियान चलाएंगे। राजद ने सितंबर में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।
राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क करेंगे और चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन के साथ-साथ एमएलसी चुनाव की तैयारियों में भी पूरी ताकत लगाने की अपील की।
📲Get App