🔥 ट्रेंडिंग सांवरिया सेठ को चढ़ाया सोने का दिल: 21... अमित शाह ने अंबाला में 1857 की क्रांति... અમરેલી જિલ્લાના વીજ માળખાના આધુનિકીકરણ... रोनाल्डो का कदम: नौ सालों में पोर्टुगा... धनतेरस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएँ, यूप... एनएचआरसी ने बालिया में कक्षा 4 छात्र क...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

दीपावली पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया उरई, रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 06 नव. 2026, 05:20 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भगत चौराहे से टाउन हॉल तक दिखी रोशनी की छटा, घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई की सजी प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र।

उरई, जालौन। दीपावली के पावन पर्व पर शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। त्योहार के अवसर पर उरई के भगत चौराहे और टाउन हॉल के पास रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से विशेष सजावट की गई। दीपावली की रोशनी से शहर के प्रमुख चौराहे जगमगा उठे। वहीं टाउन हॉल के पास स्थापित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की घोड़े पर सवार प्रतिमा को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शहर की सड़कों और प्रमुख स्थानों पर की गई आकर्षक रोशनी ने दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया। शाम होते ही जगमगाती लाइटों से उरई शहर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दिया। लोगों ने इस मनमोहक सजावट का आनंद लिया और दीपावली की खुशियां साझा कीं।
📲Get App