🔥 ट्रेंडिंग राज्यपाल पुसापति ने संकल्प आमोणकर को क... मध्यप्रदेश ने अनुकंपा नियुक्तियों को न... डीएम रामपुर और विधायक अवकाश सक्सेना ने... दिवाली-छठ पर बीकानेर मंडल की 15 ट्रेनो... बिहार के सारण जिले में इन पुलिसवालों क... ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦੂਸ਼...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली पर पूर्व विधायक ने जरूरतमंदों में बांटी खुशियां

✍️ रिपोर्टर: Arvind sen 🗓 07 नव. 2026, 11:32 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। धनतेरस और दीपावली पर हर घर में खुशियां मनें और हर जरूरतमंद के घर दीपक जले, इसे लेकर पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने आनंद विभाग के सदस्यों के साथ ग्राम मुस्त्यावदा की आदिवासी बस्ती में दिवाली की खुशियां बांटी। उन्होंने परिवारों को दीपक, मिठाई, रुई, तेल और फुलझड़ियां भेंट कीं।
बच्चों को चॉकलेट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। इस पहल का उद्देश्य उन परिवारों तक दिवाली की खुशियां पहुंचाना रहा, जो आर्थिक अभाव के कारण त्योहार की तैयारियां पूरी नहीं कर पाते।
जज्जी ने कहा कि दिवाली केवल अपने घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का भी अवसर है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिवाली अपने आसपास के जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करें और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि सार्थक दिवाली वही है, जब समाज का हर वर्ग खुशियों के इस पर्व में सहभागी बने।
📲Get App