🔥 TRENDING अररिया: सीएमआर आपूर्ति में शत-प्रतिशत... अररिया पुलिस अधीक्षक ने आयोजित की जनसु... Jalandhar Police Seize Truck Carrying... Car crashes into Australian medical ce... Delhi Police Arrest Wanted Militant 'G... Delhi Truck Driver Arrested in Hit-and...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली पर नकली मिठाई की बिक्री का आरोप, फूड विभाग पर उठे सवाल*

✍️ Reporter: ashif 🗓 09 Nov 2026, 06:53 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मिठाई के नाम पर जहर*

*दीपावली पर नकली मिठाई की बिक्री का आरोप, फूड विभाग पर उठे सवाल*

गौरीगंज, अमेठी। दीपावली पर्व पर जहां एक ओर बाजारों में रौनक है, वहीं दूसरी ओर मिठाइयों में मिलावट और खराब मिठाई बेचे जाने के आरोपों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि त्यौहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सघन जांच न होने के कारण मिलावटखोर बेखौफ हो गए हैं।

ताजा मामला जिला मुख्यालय गौरीगंज के हनुमान तिराहा क्षेत्र का है। यहां एक मिष्ठान भंडार पर स्थानीय ग्राहकों ने फफूंद लगी मिठाई बेचे जाने का आरोप लगाया। ग्राहकों का कहना है कि मिठाई की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने पर दुकानदार संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

आरोप है कि जब दुकान पर खाद्य लाइसेंस और मिठाइयों के मानक के बारे में पूछा गया तो दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसी दौरान दुकानदार ने किसी व्यक्ति से फोन पर बात कराई, जिसे फूड इंस्पेक्टर बताया गया। पत्रकारों द्वारा जब उस व्यक्ति से विभाग और तैनाती के संबंध में पूछा गया तो उसने स्वयं को विभाग का कर्मचारी होने से इनकार कर दिया।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि जनपद की सभी मिठाई दुकानों पर तत्काल सघन जांच अभियान चलाया जाए, मिठाइयों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाए और मानक के विपरीत मिठाई बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में अभी तक खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
📲Get App