🔥 TRENDING Former Judge Accuses 1984 Anti-Sikh Tr... Fire Breaks Out at Showroom Near Saket... AIIMS Bhopal warns of rising flu and v... कर्नाटक के बिडर में बस किराया वृद्धि क... Dhanteras: National Welfare Lamp Lit a... Bhilwara: Broker nabbed for taking Rs...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली की दस्तक से सजा रामगढ़ का बाजार, दुकानों पर रौनक लेकिन ग्राहकों का इंतजार

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 06 Nov 2026, 04:41 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दीपावली की दस्तक से सजा रामगढ़ का बाजार, दुकानों पर रौनक लेकिन ग्राहकों का इंतजार
धनतेरस से पहले बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
दीपावली के त्योहार को लेकर रामगढ़ कस्बे का मुख्य बाजार सजने लगा है। बाजार में जगह-जगह डेकोरेशन, रंग-बिरंगी लाइटों, आकर्षक पोस्टर, सजावटी सामान और मिट्टी के दीपकों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानों पर आकर्षक सामान की बिक्री के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि गुरुवार को धनतेरस से ठीक एक दिन पहले बाजार में अपेक्षा के अनुरूप रौनक देखने को नहीं मिली। दोपहर दो बजे बाद तक मुख्य बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम रही और कई दुकानदार खाली बैठे ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।
दीपावली के नजदीक आने के साथ ही व्यापारियों को उम्मीद थी कि बाजार में खरीदारी का माहौल बनने लगेगा, लेकिन गुरुवार को बाजारों में अपेक्षाकृत सन्नाटा दिखाई दिया। डेकोरेशन और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या कम रही। इसके बावजूद दुकानदारों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। व्यापारियों का मानना है कि धनतेरस से बाजार में खरीदारी का सिलसिला तेज होगा।
📲Get App