🔥 ट्रेंडिंग Fire 🚒 hojivala industries कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में... गोवा ने दुकानों, मॉलों को 24 घंटे, 3 स... एसएमएटी 2026: मुंबई ने गोवा को 18 रन स... लुधियाना नगर आयुक्त ने ‘मेरी दुकान, मे... ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 की तैयारिय...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्यौहार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 07 नव. 2026, 03:59 PM 👁 64
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर | जिले में 8 नवम्बर को दीपावली, 9 नवम्बर को गोवर्धन पूजा एवं 11 नवम्बर को भैया दूज का त्यौहार मनाया जाएगा। जिला मजिस्टेट काना राम ने इन त्यौहारों के मद्देनजर समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। उन्होंन े सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को उनके क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के माध्यम से क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियो ं पर पूर्ण सतर्कता एवं निगरानी रखते हुए साप्रदायिक सौहार्द, शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए है। साथ ही, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना पर सतर्क रहते हुए जिला मजिस्ट्रेट को अवगत कराने को कहा है।
📲Get App