🔥 TRENDING पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच... નંદલાવ ગામમાં ટીબી સ્ક્રીનિંગ કેમ્પ: 1... Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दीपों से रोशन हुआ वीरांगना का गौरव, झाँसी ने किया अपनी रानी को नमन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 05:20 AM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झाँसी की रानी अमर रहें!

झाँसी। वीरता, साहस और बलिदान की प्रतीक महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के पावन अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन परिसर में दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपों की रोशनी के बीच देश की महान वीरांगना को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
दीपांजलि कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने महारानी लक्ष्मीबाई के संघर्षपूर्ण जीवन और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान को स्मरण किया। पूरा स्टेशन परिसर श्रद्धा और देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।
📲Get App