🔥 TRENDING सुमेरपुर बस स्टैंड रोड पर मरम्मत कार्य... પ્રાંતિજમાં દીપોત્સવ પર્વે ગૌમાતાનું વ... Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan Share... India Edges Past Pakistan in Thrilling... McCullum's 2014 India-NZ Test Heroics:... Brevard County Sees 25 Inches of Rain,...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

दीपों की रोशनी में खिला बचपन, बुजुर्गों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, ‘हमारी उम्मीद मिशन’ के तहत वृद्धाश्रम में मनाया गया दीपोत्सव

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Nov 2026, 10:21 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘हमारी उम्मीद मिशन’ ने बुजुर्गों और बच्चों के बीच बांटी खुशियां, उपहार पाकर खिले नन्हे चेहरों ने दिया दीपावली का खास संदेश

जालौन। आगामी दीपावली के पावन पर्व से पूर्व जनपद जालौन में ‘हमारी उम्मीद मिशन’ के तहत वृद्धाश्रम में एक विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री समीर एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने कार्यक्रम में सहभागिता कर बच्चों और बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों और वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण खुशियों एवं आत्मीयता से भर गया। अधिकारियों ने सभी के साथ समय बिताते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सबसे भावुक और यादगार पल उस समय देखने को मिला, जब वृद्धाश्रम में रह रहे दादा-दादियों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, वहीं बच्चों के साथ समय बिताकर बुजुर्गों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखर गई। इस अनूठे मिलन ने पीढ़ियों के बीच प्रेम, सम्मान और पारिवारिक अपनत्व का सुंदर संदेश दिया। ‘हमारी उम्मीद मिशन’ के अंतर्गत आयोजित यह पहल बच्चों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। साथ ही यह कार्यक्रम बुजुर्गों को बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और उन्हें अपने अनुभवों एवं आशीर्वाद से जोड़ने का अवसर भी बना।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
📲Get App