🔥 ट्रेंडिंग अक्टूबर में 150 नई ई‑बसें दिल्ली के सा... बिहार: सुशांत के परिवार ने दिशा सालियन... भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद... વઘઈની કરિયાણાની દુકાનમાંથી ચોરી, અંકલે... घोरहुंआ मुसहरी में शराबबंदी जागरूकता अ... બનાસકાંઠા જિલ્લા પોલીસ વડા SP શ્રી પ્ર...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दानापुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया

दानापुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 08 अग. 2026, 11:54 AM 👁 63
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दानापुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के अशोकपूरीसे गुप्त सुचना पर छापेमारी कर लगभग पांच सौ लीटर विदेशी शराब को बरामद किया इस दौरान शराब परिवहन में प्रयोग किए जा रहे तीन वाहन को भी जप्त किया

दानापुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर की कार्रवाई 526.32 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद3 वाहन जब्त।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमीपटना के निर्देशन में पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में की रात्रि में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दानापुर थाना अंतर्गत अशोक पुरी कॉलोनी रोड, लेखा नगर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा 03 वाहनों पर अवैध शराब की लोडिंग/अनलोडिंग की जा रही है।

प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमीपटना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, दानापुर1 एवं अपर थानाध्यक्ष, दानापुर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा उक्त स्थल के पास छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में वहाँ खड़ी 01 टेम्पू01 कार एवं 01 ट्रैक्टर से लावारिस अवस्था में कुल 526.32 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।

इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी1 दानापुर, पटना द्वारा बाइट दीगई बाइट
📲Get App