देश
थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र, चेन स्नेचिंग से संबंधित ₹2,19,000/- नकद, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
Rajesh mandal
दिनांक 15.10.2026 की रात्रि में थाना सेक्टर 39 पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग करते समय 02 शातिर अभियुक्त 1. सलमान पुत्र अय्यूब 2. तनवीर पुत्र मईनुद्दीन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान स्टेलर ग्रीम पार्क के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 अवैध तंमचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस, चेन स्नेचिंग से संबंधित ₹2,19,000/- नकद व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल रजि0नं0- DL3SFT9244 बरामद की गयी हैं।
अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते व्यक्ति से चेन स्नेचिंग करते थे, तथा स्नेचिंग की गई चेन को राह चलते व्यक्तियों/ जान पहचान के व्यक्तियों को बेचकर अपने व्यक्तिगत खर्च व शौक-मौज में खर्च करते थे। पकड़े जाने से हम लोग अपने पास अवैध अस्लाह भी रखते थे।