🔥 ट्रेंडिंग सरैयाहाट के भलुआ मोड़ में रास मेला से... जिल्हा परिषद, पंचायत समित्यांमध्ये स्व... सिवान में मौर्य एक्सप्रेस से विदेशी शर... गंगनहर पुलिस की मुस्तैदी: 24 घंटे में... कल्याण आगाराची जिजाऊ लालपरी (५६ सीटर '... हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी में धमाके...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

थाने की सरकारी सील और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर बना रहा था फर्जी इंटीमेशन लेटर, कांकेर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 27 नव. 2026, 05:34 PM 👁 39
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर।थाना सिटी कोतवाली कांकेर की शासकीय सील और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का दुरुपयोग कर फर्जी इंटीमेशन लेटर तैयार करने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 फर्जी इंटीमेशन लेटर, एचपी प्रिंटर और आईफोन 13 प्रो मोबाइल सहित कुल 40 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गोविन्द मरकाम ने पूर्व में प्राप्त इंटीमेशन दस्तावेज पर अंकित थाना की शासकीय सील और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का इस्तेमाल कर इमेज एडिटर के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन दस्तावेजों को वास्तविक थाना सूचना के प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा रहा था।

मामले की शिकायत मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 434/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को 27 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।

**देवेंद्र कुमार रिपोर्टर | नीड न्यूज़ 24 प्रेस**
📲Get App