🔥 ट्रेंडिंग ધોલેરા સરની મુલાકાતે 50 જાપાનીઝ પ્રતિન... भामाशाह मातादीन पणिहार के सुपुत्र का आ... आसिका में बस कंडक्टर पर जानलेवा हमला,... आसिका में बस कंडक्टर पर जानलेवा हमला,... अलीगंज में दुर्गा पूजा के कारण यातायात... बिलिगिरिरंगना बेता टाइगर रिज़र्व में ब...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रुप से पशु तस्करो के विरूद्ध

थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रुप से पशु तस्करो के विरूद्ध

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 10 अक्टू. 2026, 04:15 PM 👁 53
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रुप से पशु तस्करो के विरूद्ध की गई कार्यवाही

रेवांचल प्रहरी कोतमा भालूमाड़ा / श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन मे, श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा दिनांक 10/10/2026 को प्रातः 09.00 बजे के लगभग सूचना की एक ट्रक में मवेशी लोड कर हरद से बदरा तरफ जा रहा है सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए भालूमाड़ा पुलिस टीम द्वारा हनुमान मंदिर कुशियारा फाटक में घेराबंदी किया गया तो एक ट्रक चालक मौके पर मिला मौके पर उपस्थित गवाहो के गाडी चेक किया जो अशोक लीलेण्ड का ट्रक क्र CG 31 B 8590 कीमती 15 लाख रुपये मे 19 नग भैसा एवं 02 नग भैसी कुल 21 नग मवेशी कीमती 10 लाख 50 हजार कुल कीमती 25,50000/- रुपये को ट्रक मे ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक लोढ कर ले जाना पाया गया जिन्हे जप्त कर उक्त जप्तशुदा मवेशियो को कांजीहाउस कोतमा मे सुक्षार्थ में रखाया गया हैं। आरोपी चालक शहनबाज अहमद पिता इकबाल अहमद उम्र 34 साल निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज थाना नबाजगंज उप्र को घटना स्थल पर गिरफ्तार किया गया आरोपी चालक द्वारा बताया गया कि वाहन मालिक अजय कुमार सैनी होना बताया एवं फिरोज उर्फ सोनू कुर्रेशी निवासी लफ्टा थाना जैतहरी से मवेशी देना बताया एवं अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू , अजय कुमार सैनी के साथ चालक द्वारा काम करना बताया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 310 /2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 66/192 ए एम.व्ही एक्ट का कायम किया ।

जप्त शुदा मशरूका - एक सफेद रंग का अशोक लीलेण्ड का ट्रक क्र CG 31 B 8590 कीमती 15 लाख रुपये मे 19 नग भैसा एवं 02 नग भैसी कुल 21 नग मवेशी कीमती 10 लाख 50 हजार कुल कीमती 25,50000/- रुपये

नाम आरोपीगण- 1. आरोपी चालक शहनबाज अहमद पिता इकबाल अहमद उम्र 34 साल निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज थाना नबाजगंज उप्र

2. वाहन मालिक अजय कुमार सैनी मवेशी बाजार कोतमा

3. फिरोज उर्फ सोनू कुर्रेशी निवासी लफ्टा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर म.प्र.

4. अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू मवेशी बाजार कोतमा

अहम भूमिका - निरी राधिका भगत , प्रआर 55 विवेक त्रिपाठी, आर 310 धर्मेन्द्र यादव, आर 217 प्रवीण भगत, आर चालक 575 दिनेश किराडे ।
📲Get App