Politics
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महात्मा गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित
Watch on:
▶️ YouTube
गांधी जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राष्ट्रपिता के योगदान का स्मरण
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और शांति के आदर्शों को याद किया गया। महात्मा गांधी का जीवन देशवासियों के लिए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता की प्रेरणा का स्रोत है। गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रपिता के विचारों और उनके योगदान को स्मरण किया जा रहा है।