🔥 TRENDING BSEB to Release 10th and 12th Exam Dat... Piramal Pharma Announces Major Block D... Sharad Pawar inspects agricultural pra... ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅੱਜ ਪਹੁੰਚਣਗੇ ਲੁਧਿਆਣਾ रायबरेली में भूसा भरते समय युवक कुएं म... Balewadi Phata Metro Station in Pune O...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Nov 2026, 04:04 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लक्ष्य की ओर दिल्ली सरकार, अगले माह से नए केंद्रों के लोकार्पण की तैयारी

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में वर्तमान में 415 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। सरकार का लक्ष्य 1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अगले माह से नए आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए चल रही सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हर दिल्लीवासी को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के माध्यम से दिल्लीवासियों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बैठक में कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App