🔥 TRENDING ધારાસભ્ય જેઠાભાઈ ભરવાડ દ્વારા મરડેશ્વર... मालेगाव: भेळ खाल्ल्याने १४० जण अन्नविष... Delhi Police Use Force on Protesters,... आळंदीत सायंकाळपासून रिमझिम पावसाची हजे... Odisha Assembly Adjourns Monsoon Sessi... Supreme Court Grants Relief on CBSE Cl...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ 365 दिन जारी है अभियान, हर स्रोत पर हो रही ठोस कार्रवाई
Politics

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ 365 दिन जारी है अभियान, हर स्रोत पर हो रही ठोस कार्रवाई

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Sep 2026, 10:35 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदूषण के हर स्रोत पर नजर, 10 एक्शन पॉइंट्स से तेज हुआ स्वच्छ हवा का अभियान

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पूरे वर्ष लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों को चिन्हित कर उन पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ स्वच्छ हवा के लिए कई स्तरों पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में सड़क और निर्माण स्थलों से उठने वाली धूल, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन, खुले में कचरा जलाने तथा औद्योगिक प्रदूषण जैसे प्रमुख स्रोतों को शामिल किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस चौतरफा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 10 प्रमुख एक्शन पॉइंट्स पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इनका उद्देश्य प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण बढ़ाने और दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के प्रयासों को गति देना है। दिल्लीवासियों से भी अपील की गई है कि स्वच्छ और स्वस्थ हवा के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में सक्रिय जनभागीदारी निभाएं तथा प्रदूषण कम करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
📲Get App