🔥 TRENDING बॉर्डर इलाके में चुनावी यात्रा के दौरा... મહીસાગર જિલ્લામાં વકીલોની અચોક્કસ મુદત... जैसलमेर हजुरी समाज के मुखिया श्री गुमा... DSSSB ने विभिन्न पदों के परिणाम 26 अक्... गयाजी में ड्रोन हेलीकॉप्टर से तीर्थयात... DK Shivakumar Alleges 'Criminal Conspi...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनर्स को बड़ी राहत, कैशलेस मेडिकल सुविधा की शुरुआत

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Oct 2026, 05:34 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुरू हुई कैशलेस मेडिकल सुविधा, वर्षों तक सेवा देने वाले हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से प्रेरित सेवा भाव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा (Cashless Medical Facility) की शुरुआत की गई। दिल्ली जल बोर्ड में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह सुविधा लंबे समय से लंबित थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से पेंशनर्स और उनके परिवारों को इलाज के खर्च की तत्काल व्यवस्था करने तथा बाद में मेडिकल बिल के Reimbursement के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की परेशानी से राहत मिलेगी। इस पहल से जीवन के इस पड़ाव पर वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिक सुविधा और मानसिक सुकून मिलेगा। वे बिना आर्थिक चिंता के आवश्यक उपचार करा सकेंगे। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व कर्मचारियों के हित में सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा उन्हें सम्मानजनक एवं सहज जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App