🔥 TRENDING भविष्य के सरपंचों के लिए एक नई सोच की... વડોદરા ગ્રામ્ય પોલીસ દ્વારા નવરાત્રી સ... India's Weather Forecast for 10 Octobe... રાશન કાર્ડ ધારકો માટે રાહતના સમાચાર: હ... World Mental Health Day: School Mental... DRI Seizes Gold Worth Rs 1.72 Crore Hi...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में दौड़ लगाने पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दुल्हिन बाजार में दौड़ लगाने पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 20 Jul 2026, 08:50 AM 👁 64
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पहचान नहीं हो सकी, जांच में जुटी पुलिस

पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत लाला भद्सारा गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार की सुबह दौड़ लगाने पहुंचे एक लगभग 25 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कराने के साथ-साथ मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। बताया जाता है कि युवक अन्य अभ्यर्थियों के साथ लाला भद्सारा खेल मैदान से दौड़ शुरू कर सड़क मार्ग से रकशिया गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रकशिया चबूतरा के समीप पहुंचने से पहले वह अचानक अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। साथ में दौड़ रहे युवकों ने तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरतपुरा ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

घटना के संबंध में दौड़ लगाने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि मृत युवक पहली बार लाला भद्सारा खेल मैदान में दौड़ लगाने आया था। वह किसी भी सदस्य के परिचित नहीं था, जिसके कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही दुल्हिन बाजार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
📲Get App