🔥 TRENDING Ajay Devgn’s ‘Drishyam The Conclusion’... Bobby Deol's Aashram 4 Shoot Delayed A... Amitabh Bachchan Recalls Early Career... Travis Kelce Spots in $94,350 Outfit a... Bollywood Hits: How Gujarati Folk Beat... Artists Showcase Kesariya Temple's Spi...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में दो वारंटी गिरफ्तार
Local

दुल्हिन बाजार में दो वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 10 Aug 2026, 04:46 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस ने भलुआं गांव में छापेमारी कर दबोचा कोर्ट में पेश किया

पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र गणेश यादव एवं मुनारिक यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है।

थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
📲Get App