🔥 ट्रेंडिंग 70 ਕਰੋੜ ਦੇ ਨਕਲੀ ਛਿੱਕੇ ਚਲਾ ਗਿਆ ਪੰਜਾਬੀ ਬ... જામનગરમાં આર.ટી.ઓ. કચેરીએ વિન્ડ કંપનીન... फिर से नौबतपुर नगर पंचायतके अध्यक्ष बन... RR Charitable Trust દ્વારા અમદાવાદમાં... ધારી પોલીસે 24 મોટરસાયકલની કડક કાર્યવા... आईसीयू देखभाल के बावजूद जारंगे पाटिल म...
16 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

दुल्हिन बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच युवक गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Ankit Raj 🗓 16 सित. 2026, 08:20 PM 👁 16
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पटना जिला अंतर्गत दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के भरतपुरा मुसहरी के समीप मंगलवार देर शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई उलार ओपी प्रभारी कुमारी किरण के नेतृत्व में पुलिस बल की तत्परता से की गई। गिरफ्तार सभी युवकों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम उलार ओपी की पुलिस क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भरतपुरा मुसहरी के पास कुछ युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं और आपस में शोर-शराबा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी कुमारी किरण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर पांच युवकों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान सरकुना निवासी सजीवन बिन्द के पुत्र प्रमोद बिन्द, पुनित बिन्द के पुत्र महावीर बिन्द, डोमन बिन्द के पुत्र बिरंजन बिन्द, स्वर्गीय परीखन बिन्द के पुत्र रामबाबु बिन्द तथा सोरमपुर निवासी राजबल्लभ मांझी के पुत्र पुनीत मांझी के रूप में हुई है।

पुलिस सभी आरोपित युवकों को पकड़कर ओपी लेकर पहुंची, जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की गई। जांच के दौरान प्रमोद बिन्द, महावीर बिन्द, बिरंजन बिन्द, रामबाबु बिन्द और पुनीत मांझी में शराब का अंश पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

उलार ओपी प्रभारी कुमारी किरण ने बताया कि गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर पांच युवक शोर-शराबा करते मिले और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से सभी को पकड़ लिया गया। जांच में शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

बुधवार को सभी गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब सेवन एवं सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
📲Get App