🔥 TRENDING ૮૦મા સ્વાતંત્ર્ય દિનની પૂર્વ સંધ્યાએ અ... Kharge Calls for Answers on Rising Chi... Arunachal's Lekang Under Indefinite Ba... Arunachal Police Issues Warning J&K Gets 24 New Super-Specialty PG Sea... Srinagar's Tulip Garden Opens
14 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दुल्हिन बाजार में नवनिर्मित ईचीपुर ओपी का उद्घाटन

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 13 Aug 2026, 07:58 PM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पालीगंज SDPO ने किया शुभारंभ, सुरक्षा व्यबस्था होगी मजबूत

पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड की सोनीयामा पंचायत में गुरुवार को नवनिर्मित ईचीपुर ओपी (आउटपोस्ट) का उद्घाटन किया गया। पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 पंकज कुमार शर्मा ने फीता काटकर इस नए पुलिस आउटपोस्ट का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों तक पुलिस की पहुंच को आसान बनाना है।

उद्घाटन समारोह में एसआई संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, दुल्हिन बाजार बीडीओ श्रीनिवास पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि ईचीपुर ओपी की जिम्मेदारी अवर निरीक्षक बिट्टू कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। नए ओपी के संचालन से आम लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी और पुलिस तथा जनता के बीच विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर पुलिस अब क्षेत्र में और तेजी से पहुंच सकेगी।

ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओपी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने भी नए ओपी के खुलने को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
📲Get App