🔥 TRENDING Actor Imran Khan Ordered to Exit India... Himanshu Soni Joins Jagadhatri as ACP... Stakeholders Briefed on Food Safety No... Andhra Pradesh Sets Oct 28 for 100 Urb... AP High Court Orders Immediate Payment... Gujarat Officials Seize 44kg of Suspec...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार
Local

दुल्हिन बाजार में गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 10 Aug 2026, 05:06 PM 👁 63
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस ने धरमचक गांव से पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

पटना जिला अंतर्गत दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के धरमचक गांव से पुलिस ने रविवार की देर शाम एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के वारंटी रामबाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान धरमचक निवासी रामप्रीत यादव के पुत्र रामबाबू यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रामबाबू यादव के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में रविवार की देर शाम पुलिस को उसके धरमचक गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश के लिए भेजा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर चर्चा हो रही।

थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App