🔥 TRENDING Bidar news 30 वर्षीय कमलेश का तालाब में डूबकर निध... Abhishek Bachchan Credits Shah Rukh Kh... સુરતમાં નવરાત્રી દરમિયાન કાયદો-વ્યવસ્થ... Government urges banks to boost digita... Zabarvan Legends Series 2.0 Set to Kic...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में फायरिंग-मारपीट मामले में आरोपी
गिरफ्तार
Crime

दुल्हिन बाजार में फायरिंग-मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 19 Jul 2026, 10:02 PM 👁 68
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा

पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने गा्ली-गलौज, मारपीट और फायरिंग के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इचीपुर गांव निवासी मन्नु पासवान के पुत्र तपेश्वर पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तपेश्वर पासवान पर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग करने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दुल्हिन बाजार थाना में कांड संख्या 293/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम छापेमारी कर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई
जिसमें मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई
गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
📲Get App