🔥 TRENDING NDMC launches three online services to... INDIA alliance's Jantar Mantar protest... Delhi to See Light Showers and Strong... 35 lakh women ride Delhi buses in six... Around 40 Bihar Military Police person... कलवा, भास्कर नगरच्या परिक टनलमध्ये १४...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में आहर से बुजुर्ग का शव बरामद, शौच के लिए निकलने के बाद से थे लापता
Local

दुल्हिन बाजार में आहर से बुजुर्ग का शव बरामद, शौच के लिए निकलने के बाद से थे लापता

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 16 Aug 2026, 06:28 PM 👁 75
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रानीतालाब के बारा गांव से शनिवार शाम से गायब थे 65 वर्षीय भागृत पासवान, परिजनों में मचा कोहराम, मुआवजे की मांग

पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत डोरमा गांव के पास स्थित एक आहर (जलस्रोत) से रविवार दोपहर एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के अराप गांव निवासी 65 वर्षीय भागृत पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से रानीतालाब थाना क्षेत्र के बारा गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे।


शनिवार शाम से थे लापता

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, भागृत पासवान शनिवार देर शाम घर से शौच के लिए निकले थे। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। रविवार दोपहर स्थानीय ग्रामीणों ने डोरमा गांव के पास आहर में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही दुल्हिन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को अंतपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे चार पुत्रियों और पांच पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मुआवजे की मांग

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित सरकारी आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

इधर, थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिले इसके बाद पुलिस की टीम डोरवा गांव के आहर के पास पहुंची और शव को बाहर निकल गया। हादसा है या और कुछ मौत कब और कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रथम दृष्टि डूबने से मौत प्रतीत हो रही है।
📲Get App