🔥 TRENDING Morari Bapu Visits Ujjain, Sees Baba M... Rajasthan HC bars release of Sunny Deo... 2027ರ ಜನವರಿ-ಫೆಬ್ರವರಿಯಲ್ಲಿ ಬೃಹತ್ ಪ್ಯಾನ್... ಡಿಸೆಂಬರ್ 2026ರಲ್ಲಿ ಹಾಲಿವುಡ್‌ನಲ್ಲಿ 'ಅವೆ... ನವೆಂಬರ್ 20 ರಂದು "ಮಾರಿಗೆ ದಾರಿ" ಚಿತ್ರ ತೆ... ಯಶ್ ಧುಲ್ 78 ರನ್‌ಗಳೊಂದಿಗೆ ದೆಹಲಿಗೆ 109 ರ...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

थाईलैंड से बोध गया पहुंचे 200से अधिक बौद्ध श्रद्धालु

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Nov 2026, 10:53 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाईलैंड से बोध गया पहुंचे 200से अधिक बौद्ध श्रद्धालु कठिन चीवरदान समारोह में शामिल हो कर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धाऔर भक्ति प्रकट किया

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

थाईलैंड से बोधगया पहुंचे 200 से अधिक बौद्ध श्रद्धालु,कठिन चीवरदान समारोह में शामिल होकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की





गयाजी के विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परंपरा और आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। थाईलैंड से आए 200 से अधिक बौद्ध श्रद्धालुओं ने कठिन चीवरदान समारोह में शामिल होकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे कठिन चीवर रखकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

दरअसल, वट थाई बौद्ध मठ की ओर से कठिन चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में थाईलैंड से आए 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध की पवित्र ज्ञानस्थली बोधिवृक्ष के नीचे चीवर अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की।

आपको बता दें कि बौद्ध धर्म में वर्षावास की समाप्ति के बाद कठिन चीवरदान समारोह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। वर्षावास के दौरान बौद्ध भिक्षु एक ही स्थान पर रहकर साधना और धर्म का अध्ययन करते हैं। इसके समाप्त होने के बाद विभिन्न बौद्ध मंदिरों और मठों की ओर से चीवरदान समारोह आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु बौद्ध भिक्षुओं को चीवर यानी वस्त्र दान करते हैं। साथ ही उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है।

महाबोधि मंदिर में आयोजित इस समारोह ने एक बार फिर गयाजी की अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पहचान और थाईलैंड के साथ उसके गहरे धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को प्रदर्शित किया।
📲Get App