🔥 ट्रेंडिंग 11 नवंबर 2024 को सोना‑चांदी की कीमतें:... तुर्की के अंताल्या में COP31 जलवायु पर... जैसलमेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क... अमेरिका में महंगाई की चिंता से केरल मे... त्योहार की आग और पराली जलाने से फरीदको... दिल्ली सरकार ने सोनिया विहार को पर्यटन...
11 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दो गुटों में संघर्ष,13 जने गिरफतार

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 11 नव. 2026, 09:17 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*दो गुटों में संघर्ष, 13 जने गिरफ्तार*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल रेलवे स्टेशन रास्ते पर बाइक की मामूली टक्कर को लेकर दो पक्षों में कहासुनी देखते ही देखते संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 जनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम खेड़ला निवासी बलवंत सिंह, मनदीप सिंह, करण सिंह, गुरनाम सिंह, गुरु महेंद्र सिंह, संदीप, विजेंद्र और गुरमीत सिंह शामिल है। वहीं, दूसरे पक्ष सुभाष नगर क्षेत्र के अमित, मोहित, सुरेश, सुमित और राजेश को भी गिरफ्तार किया गया है।
📲Get App