🔥 ट्रेंडिंग जालौन को सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पहल... Breaking news ৫ নভেম্বর নতুন শিল্পনীতি প্রকাশ, ৫০ লক... સુરતમાં ટ્રાફિક ટ્રેપ કેસમાં બે આરોપીઓ... दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में युवक क... पीतमपुरा में दो नकाबपोश गनमैन ने दुबई...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

त्योहारों को देखते हुए उज्जैन में मावा और घी विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष जांच

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 28 अक्टू. 2026, 08:43 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन्हेल और नागदा में मावा व घी की गुणवत्ता की जांच की। प्राथमिक परीक्षण में मिलावट के संकेत नहीं मिले, जबकि विस्तृत जांच हेतु नमूने भोपाल भेजे गए हैं।

उज्जैन, 28 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अमानक और मिलावटी खाद्य सामग्री के निर्माण व विक्रय करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मावा, घी, मिठाई और तेल जैसे खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी की जा रही है। टीम द्वारा इन पदार्थों में स्टार्च, शर्करा और वनस्पति तेल की मिलावट की पहचान के लिए प्रारम्भिक परीक्षण किया जाता है, जिसमें मिलावट की आशंका होने पर स्टॉक जप्त करके विक्रय रोका जा सकता है।

विभाग की टीम ने आज उन्हेल और नागदा में मावा के निर्माताओं और विक्रेताओं की जांच की। इस दौरान प्राथमिक परीक्षण, जिसमें Baudouin टेस्ट शामिल था, नेगेटिव पाया गया। जांच के दौरान विभाग ने जैन ट्रेडिंग कंपनी (मावा निर्माण केंद्र, पगारा स्टैंड, उज्जैन रोड, उन्हेल) से मावा के दो नमूने, आंजना दूध डेयरी (ग्राम दिदियाखेड़ी) से मावा के दो नमूने और दूध का एक नमूना, विनोद कुमार किशनलाल (जवाहर मार्ग, नागदा) से मावा का एक नमूना, सांवलिया मावा भंडार (जवाहर मार्ग, नागदा) से मावा का एक नमूना और पाल डेयरी (रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, नागदा) से घी के नमूने संग्रहित किए।

संग्रहित किए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर, यदि किसी पदार्थ में अमानकता या मिलावट पाई जाती है, तो विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन से अपील करता है कि वे केवल वैध लाइसेंस या पंजीयन वाले प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री की खरीदारी करें और किसी भी संदिग्ध मिलावट या अमानक सामग्री की शिकायत संबंधित विभाग को तुरंत करें।
📲Get App