🔥 TRENDING Snowfall Traps 136 Mountaineers in Utt... Adani Group pledges Rs 1 trillion inve... 11.12 lakh West Bengal ration cards de... Bihar CM Nitish Kumar Announces Long‑T... Rare water spout captured on camera in... Stone-throwing on Mumbai‑Agra Highway...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

त्यागराज स्टेडियम में ‘वैश्य कुल सांस्कृतिक समागम एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन’ आयोजित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Sep 2026, 11:08 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘विकसित भारत’ और ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को मिलेगी नई शक्ति: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘वैश्य कुल सांस्कृतिक समागम एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन’ में भाजपा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहभागिता की। सम्मेलन में वैश्य समाज के गणमान्यजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने कहा कि परिश्रम, उद्यमिता, ईमानदारी और सेवा वैश्य समाज की पहचान हैं। व्यापार और उद्योग के विस्तार से लेकर रोजगार सृजन तथा समाज कल्याण तक वैश्य समाज का दिल्ली और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की सामर्थ्य, उद्यमशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ तथा ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान कर सकता है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद कमलजीत सहरावत, भाजपा दिल्ली प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक तिलक राम गुप्ता सहित वैश्य समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सम्मेलन में सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत, उद्यमिता और समाज के विकास में वैश्य समुदाय की भूमिका को लेकर विचार साझा किए गए।
📲Get App