🔥 ट्रेंडिंग नानी की ‘द पैराडाइज़’ ने दो दिन में 10... नानी की ‘द पैराडाइस’ ने दिन 2 पर ₹114... तमिलनाडु स्कूल के दोपहर भोजन से अंडे ग... समीरा ग्रुप बना टामिलनाडु का सबसे बड़ा... डेमोक्रेटिक पार्टी के एम.के. स्टालिन न... दामोह के कलाकार मयंक को राष्ट्रीय स्तर...
26 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

टीवी लोकप्रिय धारावाहिक सारा भाई के कलाकार राजेश कुमार पिंडदान करने पहुंचे गयाजी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 26 सित. 2026, 07:08 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी में टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकसाराभाई वर्सेस साराभाई में साराभाई का यादगार किराए निभाने वाले कलाकार राजेश कुमार पिंडदान करने पहुंचे गयाजी

BIHAR/DESK

पितृपक्ष 2026: गया पहुंचे अभिनेता राजेश कुमार, नेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए किया पिंडदान; सीताकुंड में श्रद्धालुओं के बीच बांटा फल, जूस और पानी

LOCTION गया जी


गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट




टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘रोसेश साराभाई’ का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार पितृपक्ष के अवसर पर शनिवार को गया पहुंचे। धर्मारण्य वेदी पर उन्होंने अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण किया। इसके बाद सीताकुंड पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

राजेश कुमार ने नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए भी प्रार्थना करते हुए पिंडदान किया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष की शुरुआत में गयाजी आकर पिंडदान करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

अभिनेता ने कहा कि जिस तरह जीवित परिजनों के प्रति हमारी जिम्मेदारी होती है, उसी तरह मृत पूर्वजों के प्रति भी हमारा दायित्व है। पितृपक्ष के 15 दिन पितरों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने लोगों से अपने पूर्वजों को जरूर याद करने और तर्पण करने की अपील की।

सीताकुंड में सेवा कार्य में भी हुए शामिल

सीताकुंड पहुंचने के बाद राजेश कुमार इनर व्हील क्लब द्वारा लगाए गए सेवा स्टॉल पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने तीर्थयात्रियों के बीच फल, जूस और पेयजल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा भी की।

राजेश कुमार ने कहा कि जरूरतमंद और तीर्थयात्रियों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने लोगों से भी आगे बढ़कर सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की।

गौरतलब है कि राजेश कुमार मूल रूप से गया के रहने वाले हैं। पितृपक्ष के अवसर पर अपने गृह क्षेत्र गयाजी पहुंचकर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सेवा कार्य में भी भाग लिया।

बाइट राजेश कुमार ,अभिनेता

बाइट धर्मशाही समाजसेवी
📲Get App