🔥 TRENDING Bihar’s Free Coaching Programme Boosts... Cyclone Arnab triggers red alert in tw... अचरा रोड, नवाबगंज के उमरपुर में दर्दना... Punjab Kings appoint Rajiv Kumar as ne... Doctor’s car runs over six pedestrians... एस. एन. पब्लिक स्कूल, मलेजी में दीप नि...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

तस्वीरों में दिखी 75 वर्षों की गौरवशाली रेल यात्रा!

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Nov 2026, 07:54 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विंटेज तस्वीरों में सजी भारतीय रेल की विरासत, झाँसी स्टेशन के ऐतिहासिक सफर को किया गया याद

झाँसी, उत्तर प्रदेश। स्टेशन महोत्सव के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर फोटो एवं विंटेज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में झाँसी मंडल की ऐतिहासिक रेल यात्रा, भारतीय रेल की समृद्ध विरासत और विकास के महत्वपूर्ण पड़ावों को आकर्षक तस्वीरों एवं विंटेज सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में रेल इतिहास से जुड़ी तस्वीरों के जरिए बीते वर्षों में भारतीय रेल के सफर को दर्शाया गया। इसमें रेल संचालन, स्टेशन विकास और भारतीय रेल की बदलती कार्यप्रणाली की झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी ने रेल यात्रियों एवं आगंतुकों को भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत से रूबरू कराया।
इस अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन के 137 वर्षों के गौरवशाली इतिहास की झलक भी प्रस्तुत की गई। ऐतिहासिक स्टेशन की विरासत और झाँसी मंडल की रेल यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से जीवंत किया गया। स्टेशन महोत्सव के तहत आयोजित यह प्रदर्शनी भारतीय रेल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और निरंतर विकास को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रही।
📲Get App