🔥 ट्रेंडिंग અકુદરતી સંબંધની માગણી મુદ્દે સાથી મજૂર... સુરતમાં ઘરની ચાવી શોધીને ચોરી કરતો ચોર... एटा में लाइसेंसी बंदूक चोरी के बाद पुल... ದೇವರಗುಡ್ಡದ ಹಿರಿಯ ಸಾಹಿತಿ, ಕಲಾವಿದ ಭೀಮರಾಯ... દાહોદમાં ચાર તસ્કરો મહિલાનાં કપડાં પહે... ಗಾಣದಾಳ್ ಗ್ರಾಮದ ಎಸ್‌ಸಿ ಕಾಲೋನಿಯಲ್ಲಿ ರಸ್ತ...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

तीसरी जीत के बाद रायबरेली पहुंचे शिक्षक विधायक

✍️ रिपोर्टर: Nagendra Maurya 🗓 30 अक्टू. 2026, 06:57 PM 👁 104
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी पहुंचे रायबरेली

तीसरी जीत के बाद रायबरेली पहुंचे शिक्षक विधायक

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी शुक्रवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन पर भारी बारिश के बावजूद शिक्षकों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। हरचंदपुर में न्यू नरेश होटल के सामने संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।


तस्वीरें रायबरेली के हरचंदपुर की हैं, जहां तीसरी बार शिक्षक विधायक बनने के बाद पहुंचे उमेश द्विवेदी के स्वागत में समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से कार द्वारा रायबरेली पहुंचे उमेश द्विवेदी का हरचंदपुर में न्यू नरेश होटल के सामने संजय सिंह सहित शिक्षक और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

खास बात यह रही कि तेज बारिश भी शिक्षकों और समर्थकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए मौजूद रहे और जीत की बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

तस्वीरें रायबरेली के हरचंदपुर की हैं, जहां तीसरी बार शिक्षक विधायक बनने के बाद पहुंचे उमेश द्विवेदी के स्वागत में समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से कार द्वारा रायबरेली पहुंचे उमेश द्विवेदी का हरचंदपुर में न्यू नरेश होटल के सामने संजय सिंह सहित शिक्षक और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

खास बात यह रही कि तेज बारिश भी शिक्षकों और समर्थकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए मौजूद रहे और जीत की बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया।
📲Get App