🔥 TRENDING Apple TV+ Announces Release Date for '... Pakistan vs Sri Lanka Test Series 2026... COCOMI Calls for Rapid IDP Relief and... Sensex Gains 250 Points, Nifty Rises 4... South Korean PM Promises Review of Fir... Tripura Names 18-Member Squad for Open...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ट्रॉमा सेंटर बुंडू में जली दीपावली की ज्योत, डॉक्टर-नर्सों ने मिलकर जलाए दीये

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 08 Nov 2026, 07:24 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बुंडू रांची दीपावली के दिन ट्रॉमा सेंटर बुंडू में भी दीपावली बड़े धूमधाम से मनाई गई।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के सभी कर्मियों ने मिलकर अस्पताल परिसर में दीये जलाए। सीढ़ियों से लेकर वार्ड और मुख्य द्वार तक दीयों की रोशनी से पूरा अस्पताल जगमगा उठा।
मरीजों के पास जाकर नर्सों ने दीये जलाए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मरीजों ने कहा कि अस्पताल में भी उन्हें परिवार जैसा अहसास हुआ।
कर्मियों ने कहा कि मरीजों की सेवा ही हमारे लिए सबसे बड़ी पूजा है, मरीजों की मुस्कान ही हमारी असली दीपावली है।
इस दौरान डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी, वार्ड बॉय सहित सभी कर्मी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।
📲Get App