🔥 TRENDING શામળાજી નજીક ઓડ ગામમાં વિદેશી દારૂનો મ... Rishijaan10kf आपके साथ Winter school holidays 2026-27: State-... Dera Bhagat chief Baba Gurinder Singh... ED to Submit Digital Evidence to CBI i... West Bengal government kicks off 2027-...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 20 Nov 2026, 01:22 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार सुबह सोनावा गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान सोनावा निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा (52) पुत्र विद्याधर मिश्रा के रूप में हुई। वह सुबह खेत देखने गए थे। लौटते समय सोनावा आरा मशीन के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक उन्हें कुछ दूर तक रौंदता चला गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मृतक की पत्नी सरोजा की चार माह पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे पवन (27), शुभम (23) और तीन बेटियां शालिनी (32), शिवांगी (26) व शिखा (18) हैं। सबसे छोटी बेटी शिखा की अभी शादी नहीं हुई है।
बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे
थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App