🔥 ट्रेंडिंग भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद... વઘઈની કરિયાણાની દુકાનમાંથી ચોરી, અંકલે... घोरहुंआ मुसहरी में शराबबंदी जागरूकता अ... બનાસકાંઠા જિલ્લા પોલીસ વડા SP શ્રી પ્ર... गोवा में नई प्लांट के लॉन्च पर मरीन इल... गांव पुलिस ने पाई दो बुज़ुर्ग बहनें मृ...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ट्रक चालक से हुई लुट कि घटना का उद्भेदन
अपराध

ट्रक चालक से हुई लुट कि घटना का उद्भेदन

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 11 सित. 2026, 08:32 AM 👁 52
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जानीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक से हुईलुट कि घटना का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन

फुलवारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जानीपुर में ट्रक चालक से लूट का चार घंटे में खुलासा, 45 हजार बरामद

फुलवारी शरीफ, जानीपुर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई 45 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली है. घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपित पिपलावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को जानीपुर थाना क्षेत्र के नकटी भवानी मंदिर के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक को रोक लिया था. आरोपितों ने चालक के साथ मारपीट करने के बाद उससे रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए, घटना की

चार गिरफ्तार

सूचना मिलते ही जानीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस संबंध में जानीपुर थाना कांड संख्या 267/26 के तहत बीएनएस की धारा 127 (2), 115(2), 309 (4) और 3 (5) में प्राथमिकी दर्ज की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए

नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देश पर फुलवारीशरीफ 2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके

साथ ही तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की गई. लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे के भीतर लूटकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की

निशानदेही और पूछताछ के आधार पर लूटी गई 45 हजार रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली गई. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन संख्या इच्छा। क 4338 को भी जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपितों में संतोष कुमार, पिता विजय प्रसाद, निवासी बिगन टोला, थाना पिपलावां, मो. तंजीम असरफ, पिता मो. मिनहाज, निवासी नसोपुर, श्थाना पिपलावां, सुधीर कुमार, पिता युगल किशोर सिंह, निवासी नसोपुर, थाना पिपलावां और दिनेश राय, पिता सत्यनारायण राय, निवासी नसोपुर, थाना पिपलावां शामिल हैं. छापेमारी दल में जानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सागर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक हर्षवर्धन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कोमल कुमारी और जानीपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपितों ने इससे पहले किसी अन्य लूट की घटना को अंजाम दिया है या नहीं.
📲Get App