🔥 TRENDING क्रिएटर्स चैंपियन्स ने 6 ओवर में जीत द... Kerala Gears Up for FIFA World Cup Cel... श्री नितीश कुमार ने उर्मिला चौधरी के च... IT Stocks Drive Indian Market Open Hig... छतरपुर में 730 बोरी नकली खाद और लोडर व... Chhattisgarh Woman Clears 19 Governmen...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तनाव को नजरअंदाज न करे ं महिलाएं, समय पर लें परामर्श

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 24 Oct 2026, 03:51 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य परिवार और समाज के सशक्त होने की बुनियाद है। तनाव, चिंता और मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर पहचान कर उपचार लेना जरूरी है। इसी उद्देश्य से जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से संचालित 'सशक्ति' कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और प्राथमिक मनो सामाजिक परामर्श के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने कहा कि महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। मानसिक परेशानी होने पर झिझकने या उसे छिपाने के बजाय समय पर मदद लेनी चाहिए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शुरुआती पहचान, प्राथमिक सहायता और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ के पास भेजने की प्रक्रिया समझाई। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन के जरिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर निशुल्क परामर्श लिया जा सकता है। संस्था के जिला समन्वयक राजवीर सिंह ने बताया कि जन साहस की ओर से महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के समग्र स्वास्थ्य एवं विकास के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आगोतित किया जा रहे हैं। टन गायों से लोगों में मानमित्

स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और वे अंधविश्वास
📲Get App