🔥 TRENDING Mirzapur: The Movie launches lyrical v... FTPCCI and EAGLE Announce Drug-Free In... Hindustan Coca‑Cola Beverages to inves... Andhra Pradesh Announces New Land Refo... Karnataka Rejects Kasturirangan Report... Applied Materials to invest Rs 3,600 c...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
“तीन दशक बाद बदली तस्वीर: JVTS गार्डन में सीवर लाइन का श्रीगणेश”
Sarkari Yojana

“तीन दशक बाद बदली तस्वीर: JVTS गार्डन में सीवर लाइन का श्रीगणेश”

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 07 Sep 2026, 05:26 PM 👁 127
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तीन दशक का इंतजार खत्म, JVTS गार्डन में सीवर लाइन का काम शुरू
लंबे समय से लंबित मांग ने पकड़ी रफ्तार, पूजन के साथ कार्य का विधिवत शुभारंभ
नई दिल्ली। छतरपुर एक्सटेंशन स्थित JVTS गार्डन के हजारों निवासियों के लिए लंबे इंतजार के बाद राहत की खबर सामने आई है। करीब तीन दशक से लंबित सीवर लाइन की मांग अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। कॉलोनी में सीवर लाइन डालने के कार्य का विधिवत शुभारंभ पूजन और नारियल फोड़कर किया गया।
सीवर सुविधा के अभाव में स्थानीय निवासियों को लंबे समय से वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा था। समय के साथ कॉलोनी में आबादी और बहुमंजिला इमारतों की संख्या बढ़ने के बावजूद सीवर व्यवस्था का मुद्दा बना रहा। इसे लेकर आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासी लगातार संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग उठाते रहे।
लगातार प्रयासों के बाद मिली सफलता
सीवर लाइन की मांग को आगे बढ़ाने में RWA छतरपुर एक्सटेंशन के अध्यक्ष देवेंदर शर्मा, महासचिव संतोष मिश्रा, CRWA JVTS गार्डन के अध्यक्ष भरत गोयल, महासचिव सुनील कुमार झा और JVTS के पूर्व अध्यक्ष सतबीर खटाना सहित स्थानीय प्रतिनिधियों के प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्य की शुरुआत के अवसर पर स्थानीय लोगों ने सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी और विधायक करतार सिंह तंवर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। विधायक करतार सिंह तंवर के प्रयासों से कार्य को गति मिलने की बात स्थानीय स्तर पर कही गई है।
अब निगाहें काम की रफ्तार और गुणवत्ता पर
सीवर लाइन का कार्य शुरू होने से लोगों में उत्साह है, लेकिन करीब तीन दशक से इंतजार कर रहे निवासियों की अपेक्षा भी स्पष्ट है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य की शुरुआत महत्वपूर्ण उपलब्धि है, अब इसे निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए, ताकि पूरी कॉलोनी को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
निवासियों को उम्मीद है कि सीवर लाइन का यह कार्य क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही, JVTS गार्डन में लंबित अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
1:- 30 साल का इंतजार
करीब तीन दशक से सीवर लाइन की मांग लंबित थी। कार्य शुरू होने के साथ ही कॉलोनीवासियों को बुनियादी सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।
2:-RWA के प्रयास
छतरपुर एक्सटेंशन RWA और CRWA JVTS गार्डन के पदाधिकारियों ने सीवर लाइन की मांग को लगातार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया।
3:- अब अगला पड़ाव
कार्य शुरू हो चुका है। अब स्थानीय लोगों की अपेक्षा है कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो और सीवर व्यवस्था का लाभ पूरी कॉलोनी को मिले।
📲Get App