🔥 TRENDING ભારતમાં સ્માર્ટફોનની કિંમતમાં વધારો, ખ... Odisha Marks Birth Anniversary of Mart... ಕೆ. ಬೇವಿನಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ಡಾ. ನಾಲ್ವಡಿ ಶಾಂತಲಿ... મહેસાણામાં પેરોલ જમ્પ થયેલ કાચા કામના... દોસ્તાર પાસેથી ઉધાર લીધી કારમાં દુર્ઘટ... Odisha Tourism Unveils New Website & I...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

तीन दिन सो लापता किशोरी का शव घर के पास पानी भरे गड्ढे में मिला

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Oct 2026, 07:08 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेगूसराय जिला के साहेबपुर कलाम थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड नंबर 3में तीन दिन से लापता किशोरी का शव घर के पास पानी भरी गट्ठे में मिला

बेगूसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

तीन दिन से लापता 16 वर्षीय सुमन का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप!

प्रेम-प्रसंग में युवक पर धमकी देने का आरोप, परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में लेकर छोड़ने का लगाया आरोप!
साहेबपुर कमाल में नाबालिग लड़की का शव मिलने से मचा कोहराम!

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड नंबर-3 में तीन दिनोंसे लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के पास ही पानी भरे गड्ढे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका की पहचान सुमन कुमारी, उम्र करीब 16 वर्ष, पिता चंदन मल्लिक, निवासी पंचवीर वार्ड नंबर-3 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमन के पिता मजदूरी का काम करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है।
परिजनों के मुताबिक सुमन 3 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
इसी बीच करीब 72 घंटे बाद घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में सुमन का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मृतका के चाचा ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पिछले करीब छह महीने से ज्ञान टोल, बहलोरिया शिव मंदिर इलाके के रहने वाले एक युवक से सुमन की बातचीत और कथित प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
परिजनों के अनुसार घर में एक ही मोबाइल फोन था, और मौका मिलने पर दोनों घंटों बातचीत किया करते थे। परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई तो सुमन के पिता ने युवक को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी।
परिजनों का आरोप है कि 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे युवक ने सुमन के पिता के मोबाइल पर फोन कर कथित तौर पर धमकी दी, कि उनकी बेटी को घर से उठा लिया जाएगा।
इसके अगले दिन सुमन के अचानक गायब होने के बाद परिवार ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने युवक के घर जाकर पूछताछ की, जहां युवक ने सुमन से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की बात स्वीकार की थी।
हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस युवक को हिरासत में लेने के बाद कुछ घंटे में ही छोड़ दिया। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अब तीन दिन बाद किशोरी का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सुमन की मौत कैसे हुई? क्या यह हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश है? इन तमाम सवालों का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
फिलहाल साहेबपुर कमाल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
📲Get App