🔥 TRENDING छत्रपती संभाजीनगरमध्ये पिस्तुलांसह जीव... क्या सरकार नहीं कर रही फूड एजेंसीयों क... India’s Private‑Sector Activity Climbs... Delhi Urged to Lead Business Scaling,... INDIA Bloc Finalises Seat‑Sharing Deal... Frontline Magazine Raises Concerns Ove...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तिमावा की गोपाल गुफा में शरद पूर्णिमा महोत्सव शुरू: वृंदावन के कलाकारो ं ने किया श्रीकृष्ण जन्म का सजीव मंचन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Oct 2026, 04:40 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तिमावा के गोपाल गुफा धाम में शनिवार को तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव शुरू हुआ। संत राम सुमिरन दास, राधाकिशन दास और राजेंद्र मीणा घाटौली ने ठाकुरजी की आरती कर उद्घाटन किया। पहले दिन वृंदावन के कलाकारो ं ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया, जिसस े श्रद्धालु भावविभोर हुए।

समिति प्रवक्ता राजेंद्र तिमावा ने बताया कि गिरिराज रासलीला मित्र मंडल वृंदावन के व्यास गोविंद प्रसाद शर्मा के निर्देशन में कलाकारो ं ने रासलीला की मनमोहक प्रस्तुतिया ं दीं। श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग मे ं नंद बाबा के घर जन्मोत्सव की खुशियां, बधाई गीत और ब्रज की पारंपरिक झलक ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 'नंद के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से पूरा गोपाल गुफा धाम गूंज उठा। कलाकारो ं ने श्रीकृष्ण मयूर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
📲Get App