🔥 TRENDING Four Women Assault Another in Mohali H... Mohali Residents Demand Dedicated Bus... Congress, RG Initiate Talks on Manifes... Goa Institute of Management Names New... Bengaluru Woman’s Goa Trip Turns into... Nagaland Lottery Draw Results: Rs 1 Cr...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

टमसार में निखिल होंडा का भव्य शुभारंभ , पूनम संजीव तिवारी ने होंडा मोटरसाइकिल के बारे में दी अनोखी जानकारी

✍️ Reporter: Surendra Kumar shukla 🗓 29 Sep 2026, 01:58 AM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आख़िरी बूंद तक सफर , कल बनाएं बेहतर

टमसार में निखिल होंडा एजेंसी के भव्य शुभारंभ के दौरान
होंडा मोटरसाइकिल को लेकर पूनम संजीव तिवारी ने दी अनोखी जानकारी


सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक अंतर्गत टमसार क्षेत्र में गुरुवार को निखिल होंडा एजेंसी एवं शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। नई होंडा एजेंसी के शुभारंभ को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शुभारंभ कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जिला पंचायत सदस्य कुसमी हीराबाई सिंह, तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह, थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी पूनम तिवारी संजीव तिवारी संचालक लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी सीधी एवं टमसार सरपंच मकरंद सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने निखिल होंडा एजेंसी के शुभारंभ पर संचालक निखिल शुक्ला को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में नई व्यावसायिक शुरुआत का स्वागत किया।
क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास
निखिल होंडा मोटर्स के संचालक निखिल शुक्ला ने कहा कि एजेंसी शुरू करने का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को होंडा कंपनी की मोटरसाइकिलें उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा और बेहतर सेवा को प्राथमिकता देते हुए एजेंसी का संचालन किया जाएगा, ताकि आसपास के लोगों को दोपहिया वाहन खरीदने एवं संबंधित सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े। पूनम संजीव तिवारी ने होंडा मोटरसाइकिल को लेकर अनोखी जानकारी देते हुए बताया कि आज विश्व में लगभग 75 % होंडा मोटरसाइकिल का उपयोग लोगों द्वारा किया जा रहा है जो आखिरी बूंद तक सफर को सुहाना बनाए रखती है जबकि अन्य कम्पनियों की मोटरसाइकिल में 1 से 2 लीटर पेट्रोल होने के बावजूद भी स्टार्ट नहीं होती वही होंडा माइलेज के मामले में सबसे आगे है अभी होंडा ने नई मोटरसाइकिल लॉन्च लिया है जिसका नाम शाइन 100 है जो 95 किलोमीटर का सफर 1 लीटर में करती है।
शुभारंभ अवसर पर पहुंचे सभी अतिथियों, क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों का निखिल शुक्ला ने हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग एवं स्नेह बनाए रखने की अपील की।
📲Get App