🔥 TRENDING एसपी अमन कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा पर... कोयलांचल के रैयतों में कानूनी मुआवजा औ... डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST स... મહેસાણા હેડ ક્વાર્ટરમાં કૂતરાના મોંમાં... Odisha Weather Update Released by Kana... India's First Quantum‑AI University In...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

तलावड़ा में दलित अधिकार केंद्र ने सरकारी योजनाओं की जागरूकता बैठक से समाज को सशक्त बनाया

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 Nov 2026, 05:25 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुरज्ञान बैरवा के नेतृत्व में दलित अधिकार केंद्र ने तलावड़ा में सैकड़ों लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूक किया, विशेषकर शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर बल दिया।

24 नवंबर 2026 को तलावड़ा गांव में दलित अधिकार केंद्र (CDR) के तत्वावधान में एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे भाग लेकर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सुरज्ञान बैरवा, सवाई माधोपुर जिला समन्वयक, ने संगठन का परिचय देते हुए बताया कि CDR एक मानवाधिकार संगठन है जो जाति आधारित भेदभाव को रोकने, न्याय दिलाने और दलित समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तीकरण के लिए कार्य करता है।

बैठक में उन्होंने अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना आदि प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी और 30 नवंबर 2026 की अंतिम तिथि वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की 30,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति के बारे में बताया गया, जिसके तहत लगभग 50 छात्राओं ने प्रथम चरण के लिए आवेदन किया।

सुरजन बैरवा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और संगठन को समाज के विकास के मुख्य स्तम्भ बताया और फिजूलखर्ची व सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने का आह्वान किया। बैठक का उद्देश्य समाज को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं की पहुंच पात्र लोगों तक सुनिश्चित करना था।
📲Get App