🔥 TRENDING જૂનાગઢમાં બક્ષીપંચ મોરચાની કારોબારી બે... रेल मंत्री अश्विन विश्नोई और मुख्यमंत्... ਚੰਨੀ ਦੇ ਕਰੀਬੀ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿੱਲੋਂ ਵਿਰੁੱਧ FIR... Karan Johar Says He Tried to Keep His... Black Snow Season 3: Travis Fimmel Ret... Netflix Renews 'Virgin River' for Seas...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

तिलकधारी महाविद्यालय में बैलेट पेपर के प्रारूप से मतदाताओं को समझाई गई मतदान प्रक्रिया*

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 22 Oct 2026, 04:00 PM 👁 75
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*100 प्रतिशत मतदान से मजबूत होगा लोकतंत्र : कृपाशंकर सिंह*

*तिलकधारी महाविद्यालय में बैलेट पेपर के प्रारूप से मतदाताओं को समझाई गई मतदान प्रक्रिया*

*जौनपुर।* आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को तिलकधारी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बैलेट पेपर के नमूने के माध्यम से मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई और मताधिकार का सही प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जौनपुर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए मतदाता स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जागरूकता कार्यक्रम में बैलेट पेपर के प्रारूप के जरिए मतदान करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई गई। मतदाताओं को मतपत्र का सही तरीके से इस्तेमाल करने और मतदान के दौरान आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए मतदान में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। विशेष रूप से स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से मतदान के दिन अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई।
इस अवसर पर तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, सर्वेश सिंह, विनय तथा भाजपा नेता प्रवेंद्र चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मतदाता जागरूकता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
📲Get App