🔥 ट्रेंडिंग ਡਾ. ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਰੂਪਨਗਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰ... डबरा में जाम में फंसे युवक की अस्पताल... बिहार में एमएलसी चुनाव से पहले एनडीए म... बिहार बनाम उत्तर प्रदेश: जगरनजोश द्वार... बिहार के गाँव से बर्कले: वसिष्ठ नारायण... महाराष्ट्र के सूखे को समझना: आंकड़े क्...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

तिलक नगर में डोर-टू-डोर बिजली चेकिंग, बकाएदारों पर कसा शिकंजा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 06 अक्टू. 2026, 05:08 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तिलक नगर में बिजली विभाग की सघन चेकिंग, बकाएदारों पर कार्रवाई की चेतावनी

उरई (जालौन)। शहर के कालपी रोड स्थित 33/11 केवी पावर हाउस क्षेत्र के जेल रोड फीडर अंतर्गत मोहल्ला तिलक नगर में सोमवार को विद्युत विभाग की टीम ने डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन, मीटर और लोड की जांच की गई। साथ ही बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं पर विशेष नजर रखी गई।
एसडीओ नागेंद्र सिंह के निर्देशन में अवर अभियंता मुकुल वर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर मीटरों की स्थिति और कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान स्वीकृत भार की तुलना में वास्तविक विद्युत भार भी परखा गया। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग मिलने पर उपभोक्ताओं को निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही बिजली का उपयोग करने की हिदायत दी। अभियान के दौरान लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले बकाएदार उपभोक्ताओं की जानकारी जुटाई गई। विभागीय अधिकारियों ने बकाया बिल समय से जमा करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ नागेंद्र सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान करें और स्वीकृत लोड के अनुसार ही विद्युत का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मीटर व लोड की लगातार जांच की जाएगी तथा ओवरलोडिंग और अनियमितताओं पर विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। चेकिंग अभियान में लाइनमैन लक्ष्मीकांत, सुनील प्रजापति, मोहित तिवारी, सुनील गौतम, पिंटू हसन, अयान सहित विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
📲Get App