🔥 ट्रेंडिंग कोकणच्या मुंबई–गोवा महामार्गावर जनतेची... गिता अगरवाल शर्मा ने खुलासा किया 'ये प... एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिद्दवानी... चीन को भी आमंत्रित किया गया तावांग अंत... अरुणाचल के प्रेस संगठनों ने सियांग परि... अरुणाचल में दो नई मेडिकल कॉलेज; TRIHMS...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

टिकरी थाना क्षेत्र के मरदुआ गांव निवासी जमीन कारोबारी को अजय यादव को जान मारने कि धमकी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 05 अक्टू. 2026, 01:24 PM 👁 15
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

G

नक्सलियों ने जमीन कारोबारी को सुनाया मौत का फरमान, पोस्टर चिपकाकर लगाया जमीन बेचने का आरोप

गया। टिकारी थाना क्षेत्र के मरदुआ गांव निवासी जमीन कारोबारी अजय यादव को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से मौत की सजा का फरमान जारी किए जाने का मामला सामने आया है। नक्सलियों ने अजय यादव और उनके सहयोगी व रिश्तेदार वीरेंद्र यादव को भी सजा सुनाए जाने की बात पोस्टर के जरिए कही है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने अजय यादव के पैतृक घर से करीब 15 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में दुल्हा बिगहा नहर के पास पीएनबी के समीप नक्सली पोस्टर चिपकाए हैं। पोस्टर में माओवादियों ने अजय यादव पर जमींदारी की परती जमीन को बेचने का आरोप लगाया है। पोस्टर में कथित तौर पर माओवादी नेता रोहित जी के नाम से फरमान जारी किया गया है।

नक्सलियों की ओर से मौत का फरमान जारी होने की सूचना के बाद अजय यादव काफी भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह थाना पहुंचे और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मामले की निगरानी करने और आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

अजय यादव ने बताया कि वह कोई बड़ा जमीन कारोबारी नहीं हैं। वह छोटी-मोटी जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। नक्सलियों के इस फरमान के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है।

इधर, छटमा पंचायत के मुखिया जोगेंद्र कुमार यादव ने भी घटना पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल नक्सली पोस्टर किसने चिपकाए और इसमें लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
📲Get App